जोश ऐप पर कितने पैसे मिलते हैं 2024 – लाइक, व्यूज & फॉलोअर्स के

जोश ऐप पर कितने पैसे मिलते हैं 2024: भारत में जब टिकटोक पर बैन लगा तब बहुत सारे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि इसके माध्यम से लोग अपना मनोरंजन तो करते ही थे साथ ही साथ बहुत सारे इंफ्लुएंसर पैसे भी कमाते थे।

लेकिन टिकटोक के बाद लांच हुआ जोश एप जिसमें बहुत सारे लोग रोज़ाना वीडियोज़ देखते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं। साथ ही यह बहुत सारे इंफ्लुएंसर के लिए पैसे कमाने का भी माध्यम बन चुका है।

जोश ऐप पर कितने पैसे मिलते हैं?

लेकिन अब भी बहुत सारे लोगों के मन मे सवाल हैं कि जोश एप पर कितने पैसे मिलते हैं? आप भी अगर ऐसे ही सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो हमारे साथ इस लेख के अंत तक जुड़े रहें। जोश एप से संबंधित बहुत सारे सवालों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

जोश ऐप पर कितने पैसे मिलते हैं?

जोश एप असल मे वीडियो बनाने के हमें डायरेक्ट पैसे नहीं देता। बल्कि इसमें अलग अलग तरीकों का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं और यह पैसे कमाने की कोई भी लिमिट नहीं है। मैंने कई सारे इंफ्लुएंसर ऐसे भी देखे हैं जो जोश एप में शार्ट वीडियो बनाकर महीने का 40-50 हज़ार रुपये आराम से कमा लेते हैं।

वैसे तो पैसे कमाने जोश एप में हम बहुत सारे तरीके आज़मा सकते हैं लेकिन इनमें से Sponsorship, Cross Promotion, Affiliate Marketing, Paid Collab और Service Providing पैसे कमाने के सबसे बेहतरीन तरीके हैं। इन सब तरीकों का इस्तेमाल करके जोश एप पर अनलिमिटेड पैसे कमा सकते हैं।

Josh 1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते हैं?

असल में जोश एप पर 1000 लाइक पर आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा क्योंकि जोश एप वीडियो बनाने पर हमें डायरेक्ट पैसे नहीं देता है। लेकिन अगर आपकी एवरेज वीडियो पर 1000 लाइक आने लगे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके साथ अच्छी ऑडियंस जुड़ चुकी है। 

यानिकि अब आप पैसे कमाने के अलग अलग पैंतरे आज़मा सकते हैं और जोश एप से कमाई शुरू कर सकते हैं। इनमें से सबसे आसान तरीका है Refer and Earn एप्स को प्रमोट करना जिसमें आप कुछ एप्स प्रमोट करके ही महीने के हज़ारों रूपये कमा सकते हैं।

Josh पर 10,000 फॉलोवर्स के कितने पैसे मिलते हैं?

जब आप जोश ऐप 10K Followers हासिल कर चुके होते हैं तो Josh आपके सीधे तौर पर कोई पैसा नहीं देता है। हाँ लेकिन आप Brand के साथ Collab कर और अन्य तरीकों से बढ़िया पैसे कमा सकते हैं।



जोश ऐप पर कितने फॉलोअर्स पैसे कमाने के लिए?

जोश ऐप पर कितने फॉलोअर्स पैसे कमाने के लिए?

जोश ऐप पर वीडियो अपलोड करके और अन्य सभी संभव तरीकों से पैसा कमाने के लिए आपके जोश अकाउंट पर कम से कम 50,000 फॉलोवर्स होने चाहिए। इतना ही नहीं आपके जोश वीडियो पर रेगुलर 10-50 हजार व्यूज आने चाहिए तभी बढ़िया ब्रांड्स आपके साथ कोलैब करेंगे और आपको अच्छे-खासे पैसे देंगे।

मैं जोश ऐप पर पैसा कमाना कैसे शुरू करूं?

आप केवल 6 स्टेप्स में जोश ऐप पर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। वो भी अगले 6 महीनों के अंदर-अंदर। आइये जानते हैं Josh App से पैसे कमाना शुरू करने के कौन कौन से Steps हैं:

  1. सबसे पहले जोश ऐप को Install कर लीजिये। (यदि नहीं किया है आपने तो)
  2. मोबाइल नंबर एवं OTP वेरीफाई करके अपना एक प्रोफेशनल Josh App अकाउंट बना लीजिये।
  3. अब रोज 2-5 Short Videos बनाकर अपलोड करिये।
  4. वीडियो में अच्छे और ट्रेंडिंग Hashtags एवं Profiles को टैग करते रहिये।
  5. दूसरे Creators से संपर्क करके Cross प्रमोशन करिये।
  6. इस तरह से आने वाले 6-10 महीने में आपके 50K से लेकर 150K तक Josh Followers हो जायेंगे।

इस लेवल तक पहुँच जाने के बाद अब आप रेफरल प्रोग्राम से कमा सकते हैं। ज्यादा कमाई के लिए Brands के साथ Collab करिये, आपको 1 वीडियो का 50000 रूपये तक मिल सकता है।

जोश ऐप का उपयोग किस लिए किया जाता है?

जोश एप एक भारतीय शार्ट वीडियो एप्लीकेशन है जिसे Daily Hunt द्वारा बनाया गया है। इस एप का उपयोग शार्ट वीडियो देखकर अपना मनोरंजन करने के लिए किया जाता है। इस एप में हमें Entertainment, Trending, Funny,  WhatsApp Status, Glamour और Viral Videos जैसी बहुत सारी केटेगरी के शार्ट वीडियो देखने को मिलते हैं।

जोश एप में वीडियो केवल देख ही नहीं सकते, बल्कि वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। टिकटोक की ही तरह इसमें भी हम 5 से 60 सेकंड की शार्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए इसमें Effect, Filter और Text के भी फीचर दिये गए हैं जिन्हें इस्तेमाल करने में आपको बहुत मज़ा आने वाला है।



जोश ऐप कैसे काम करता है?

जोश एप बिलकुल वैसे ही काम करता है जिस तरह से मौज एप, इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स करता है। इस तरह के शार्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर आप वीडियो डालते हैं, आपके वीडियोस पर व्यूज आते हैं जिनसे आपकी घर बैठे फ्री में ऑनलाइन कमाई होती है। वो भी बिना पैसा लगाए यानि बिना इन्वेस्टमेंट किये।

जितनी शिद्दत से जोश एप पर मेहनत करेंगे उतने ही जल्दी कामयाब होंगे।

क्या हम जोश ऐप पर विज्ञापन चला सकते हैं?

जी हाँ! अधिकांश शार्ट वीडियो एप्स की तरह जोश एप की कमाई भी विज्ञापन के द्वारा ही होती है। आप जोश एप पर विज्ञापन चला सकते हैं और अपने बिज़नेस, सर्विस या प्रोफाइल को नई ऊंचाईयों पर लेकर जा सकते हैं। टिकटोक के बाद जोश एप अपने बिज़नेस का विज्ञापन करने के लिए अच्छा प्लेटफार्म माना जा सकता है।



मैं जोश ऐप पर विज्ञापन कैसे करूं?

जोश एप पर विज्ञापन आप दो तरीकों से कर सकते हैं। पहला तो यह है कि एक अच्छी सी वीडियो बनाकर उसे जोश एप में अपलोड करना और संबंधित हैशटैग का उपयोग करना। इसे आर्गेनिक तरीका भी कहा जाता है जिसमें आपका कोई पैसा नहीं लगता। 

दूसरा तरीका है जोश एप पर Paid Ads चलाना। इसके लिए आप जोश एप के अधिकारित “yourfriends@myjosh.in” पर संपर्क कर सकते हैं जिसके बाद वह खुद आपको कांटेक्ट करेंगे और आपको Ads के रेट्स की जानकारी देंगे। इसके बाद आप जोश एप में Ads चलाकर अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं।

क्या हम जोश ऐप से पैसे कमा सकते हैं?

हम सभी इंडियन लोग बिना पैसा लगाए जोश एप पर वीडियो बनाकर ढेरों पैसे कमा सकते हैं। जोश ऐप से पैसे कमाने फ़िलहाल 3 मुख्य तरीके हैं जो की कुछ इस प्रकार से है;

  • किसी ब्रांड के प्रोडक्ट/सर्विस को प्रमोट करके
  • जोश कांटेस्ट में भाग लेकर (सिर्फ स्पेशल इवेंट्स पर)
  • अपनी प्रोडक्ट/सर्विस को सेल करके

ऐसा बिलकुल नहीं है की आप जोश ऐप पर सिर्फ इन्ही तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। आप जोश वीडियो बनाकर एफीलिएट मार्केटिंग, ट्रैफिक सेंडिंग, अकाउंट प्रमोटिंग इत्यादि से भी पैसे कमा सकते हैं।

सवाल जवाब

इस खंड में हम जोश ऐप पर कितने पैसे मिलते हैं के साथ जोश ऐप पर कितने फॉलोअर्स पैसे कमाने के लिए से संबधित कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने वाले हैं।

जोश स्टार्स क्या है?

जोश स्टार्स एक जोश एप का ही सेक्शन हैं जिसमें आपको उन लोगों की लिस्ट मिलती है जो जोश एप पर वीडियो बनाकर फेमस हो चुके हैं।

जोश किस देश का एप है?

जोश एप भारत देश का ही एप है जिसे भारतीय कंपनी डेली हंट द्वारा बनाया गया है और इसी कंपनी द्वारा इस एप को संचालित किया जा रहा है।

क्या जोश टिकटोक की तरह है?

हाँ जोश एप भी बिलकुल टिकटोक शार्ट विडियो ऐप की तरह ही काम करता है। जिस प्रकार से आप टिकटोक पर वीडियोस अपलोड करते थे और आपके वीडियो ट्रेंडिंग हो जाती थी वैसे ही जोश एप पर भी आपके वीडियो पर व्यूज आते हैं।

जोश एप का मालिक कौन है?

श्री वीरेंदर गुप्ता जोश एप के मालिक हैं जो वर्तमान में डेली हंट के भी मालिक हैं।

जोश ऐप के कितने यूजर हैं?

पूरी दुनिया का मिलाकर फ़िलहाल Josh App के 161 Million यानि 17 करोड़ के आसपास यूजर हैं। केवल इंडिया की बात करें तो 4 Ratings के साथ जोश ऐप के 100+ Million Users हैं।

निष्कर्ष

जोश एप को कुछ ही वर्षों पहले लांच किया गया है और अपने बढ़िया बढ़िया फीचर्स की बदौलत इतने कम समय में करोड़ों लोग इस एप के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में मन में यह सवाल आना कि कितने व्यूज, फॉलोवर्स और लाइक के ‘जोश एप से कितने पैसे मिलते हैं?’ स्वभाविक सी बात है। 

इस आर्टिकल में हमने आपको जोश ऐप पर कितने फॉलोअर्स और लाइक पैसे कमाने के लिए  अलावा अन्य कुछ सवालों की सारी जानकारी प्रदान की है।

यह जानकारी यदि आपको पसंद आई तो इस लेख को अपने जानने वालों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि वह भी जोश एप से कमाई के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment